Ravipath News
45117
Election 2024-08-26 14:49:36

प्रवासी प्रभारी के साथ बहादुर सिंह नंगथला ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

उकलाना रवि पथ न्यूज :

खरकड़ा गांव के बूथ 158 पर देखा गया मन की बात का सीधा प्रसारण 

आज भी देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखकर प्रसन्नता जाहिर करती है। यह बात हलका उकलाना के गांव खरकड़ा में बूथ नंबर 158 पर प्रवासी प्रभारी जयपाल चौहान ने लोगों के साथ मन की बात का सीधा प्रसारण देखते हुए कही। इस मौके पर हलका उकलाना से भाजपा पार्टी के वरिष्ठ नेता ओड समाज के प्रदेश अध्यक्ष एससी सेल प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बहादुर सिंह नंगथला एवं अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी मौजूद रहे।


बहादुर सिंह ने खरकड़ा गांव के बूथ नंबर 158 पर प्रवासी प्रभारी जयपाल चौहान का मन की बात कार्यक्रम के सीधे प्रसारण में पहुंचने पर आभार व्यक्त किया और कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न केवल भारत के लोगों के दिलों में बसते हैं बल्कि विश्व में अपना एक रुतबा बनाए हुए हैं।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देश और विदेश में डंका बज रहा है। तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने पर उन्होंने देशवासियों को शुभकामनाएं दी एवं आभार भी प्रकट किया।


बहादुर सिंह ने कहा कि हरियाणा में आम विधानसभा 2024 में भाजपा की पूर्ण बहुमत से तीसरी बार सरकार बनेगी और उकलाना में भी कमाल का फूल खिलेगा।

Advertisement

Featured News

Follow Us:

© 2024 | Ravipath News. Powered by inHaryana.com Developed by DishaLive Web Design and Solutions