Ravipath News
220959
Election 2024-09-18 16:14:08

अपनी दादरी का विकास करवाया, हक के बदले सुनील को दें वोट : सतपाल

चरखी दादरी रवि पथ न्यूज :

भाजपा प्रत्याशी सुनील सांगवान ने पिता के कदमों पर चल विकास को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया

पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान ने कहा कि मैने जब भी मौका मिला अपनी दादरी के लिए विकास करवाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी। मैंने दादरी में विकास को गति दी है और आज इसी का परिणाम है कि हलके के सभी गांवों की स्थिति में काफी सुधार है। यहां हालत में और ज्यादा बदलाव हो सकता है मगर इसके लिए आपको सिर्फ भाजपा प्रत्याशी सुनील सांगवान के पक्ष में वोट डालना है। मैं आपके बीच में अपना हक के बदले सुनील को वोट का आह्वान करने आया हूं। वहीं भाजपा प्रत्याशी सुनील सांगवान ने कहा कि पिता का अनुशरण कर उनके सपनों को साकार करने के लिए दादरी हलका को विकास के मामले में आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है।

पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान ने भाजपा प्रत्याशी सुनील सांगवान के साथ दादरी हलके के गांव पैंतावास कलां, बिरही, पांडवान,तिवाला, घिकाड़ा व साहुवास सहित कई गांवों में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। इस दौरान अनेक लोगों ने कांग्रेस, जजपा, इनेलो छोड़कर परिवार सहित भाजपा का दामन थामा और सुनील सांगवान को रिकार्ड वोटों से जिताने का आश्वासन दिया। भाजपा प्रत्याशी सुनील सांगवान ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में भाजपा की जनहितैषी नीतियों का ही परिणाम है कि हर वर्ग खुशहाल है और वह भाजपा के साथ जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि दादरी के विकास को लेकर अपना घोषणा पत्र जारी किया है। उसी अनुरूप दादरी को विकास के मामले में नंबन वन बनाया जाएगा। ऐसे में 5 अक्टूबर के दिन भाजपा के निशान पर बटन दबने भर से ही दादरी पूरे प्रदेश में विकास के मामले में नंबर वन विधानसभा क्षेत्र होगा। इस अवसरी पर उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष डा. किरण कलकल, राष्ट्रदीप परमार, बलवान सांगवान, डा. कर्णवीर सांगवान सहित पार्टी के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Advertisement

Featured News

Follow Us:

© 2024 | Ravipath News. Powered by inHaryana.com Developed by DishaLive Web Design and Solutions