Ravipath News
65385
Election 2024-09-02 14:44:18

गांव पनिहारी में बलराज सिंह सभ्रवाल के सम्मान मे किया गया सम्मान समारोह आयोजित

उकलाना रवि पथ न्यूज:

हल्का उकलाना के गावं पनिहारी में समस्त ग्रामवासियों व पचांयत की तरफ से बलराज सभ्रवाल के सम्मान मे एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।ग्रामीणों की तरफ से सरपंच ने बलराज सभ्रवाल का पगडी पहना कर और फूल मालाओं से स्वागत किया। 


ग्रामिणो ने कहा कि सुनीता सभ्रवाल हमारे गांव की बेटी है और बलराज सभ्रवाल पिछले दो दशकों से गाँव के हर सुख खुद में शामिल होते है, ये पढे लिखे और नेकदील इंसान है।इसलिए गावं के हजारों लोगों ने सुनीता सभ्रवाल और बलराज सभ्रवाल को आकर आर्शिवाद दिया। इस दौरान गांव के वर्तमान सरपंच सत्यवान प्रजापत, बुद्ध राम प्रजापत, ज्वाईट डारेक्टर आत्मप्रकाश मेहरा, जगंजीत पवांर, मेम्बर चान्दी मेहरा, मेम्बर सतीष मेहरा, पचं सुशीला देवी, राजा लुहार, जयबीर पवांर, भूप सिंह मेहरा, ओमप्रकाश, कुलदीप बामिल्की,  ,ब्लॉक ब्लॉक  समिति मेंबर इन्द्रो, दिपा पवांर, मनीराम जागंडा, राजपाल शर्मा,जिले सिहँ बाजीगर, जिला अध्यक्ष बसपा रामफल बोद्ध, जिला प्रभारी बसपा रामदिया, हल्का अध्यक्ष इनेलो कलीराम खेदड, जिला अध्यक्ष महिला सेल रमा जाखड, हल्का अधयक्ष इनेलो महिला सैल राजों पवांर, सन्दीप मेहरा जिला सचीव बसपा, हल्का अध्यक्ष बसपा भजनलाल शंकरपुरा, पंचग्रामी पुनियां खाप 14 गाँव के मेम्बर सुभाष पुनिया नम्बरदार सरसाना, पुनिया खाप के मेम्बर कुलदीप पुनिया ब्याना खेडा, हवा सिहँ बामणीया और हजारो की संख्या में गाँव पनिहारी के लोगों के साथ साथ पुनिया खाप से चौदह गावँ के लोग भी सभ्रवाल को आर्शिवाद देने पहुंचे।सभी ने एक ही शब्द में कहा कि सुनीता सभ्रवाल अकेली पनिहारी की बेटी नही बल्कि हमारी पंचग्रामी पुनिया खाप चौदह गावँ की बेटी है, यदि इनेलो बसपा गठबन्धन बलराज सभ्रवाल पर विश्वास जताता है, तो पनिहारी गाँव के साथ पुनिया खाप पंचग्रामी चौदहा गाँव के 36 बरादरी के लोग इक्कठा होकर इनको वोट देगें और हल्का उकलाना में सभी रिश्तेदारियों में वोट मांगेंगे।


बलराज सभ्रवाल को विधायक बनाकर चौधरी अभय सिंह चौटाला के हाथ मजबूत करेगे ताकि वो हरियाणा के हितों की रक्षा कर सके। इस अवसर पर गाँव में मेधावी छात्रों को मोमेन्टो देकर  सम्मानित भी किया गया।

Advertisement

Featured News

Follow Us:

© 2024 | Ravipath News. Powered by inHaryana.com Developed by DishaLive Web Design and Solutions