Ravipath News
319848
Election 2024-09-16 14:23:23

सांसद धर्मबीर सिंह ने किया गारंटी से दावा, बाढड़ा व दादरी से भाजपा जीतेगी

चरखी दादरी रवि पथ न्यूज :

 भाजपा प्रत्याशी सुनील सांगवान के पक्ष में किया सांसद ने प्रचार, कांग्रेस पर लगाये भाईचारा खराब करने के आरोप

भिवानी-महेंद्रगढ़ से भाजपा सांसद धर्मबीर सिंह ने गारंटी से दावा किया कि उनके संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस हासये पर है। यहीं कारण है कि लोकसभा में कांग्रेस का प्रत्याशी व महेंद्रगढ़ से विधानसभा का चुनाव लड़ रहे राव दान सिंह चुनाव हारेंगे। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र की 9 में से 7 सीटें भाजपा जीतेगी।

सांसद धर्मबीर सिंह दादरी विधानसभा क्षेत्र के गांव अटेला, बरसाना, बिरही कलां, रासीवास व चरखी सहित कई  गांवों में भाजपा प्रत्याशी सुनील सांगवान के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। उनके साथ पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान व प्रत्याशी सुनील भी थे। सांसद धर्मबीर सिंह ने जहां ग्रामीणों को सुनील सांगवान के पक्ष में समर्थन का आह्वान किया वहीं दावा भी किया कि इस बार भाजपा हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाएगी।


मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में जहां बाढड़ा भी भाजपा जीत रही है वहीं दादरी में भाजपा की जीत का मार्जन काफी बढ़ेगा। सांसद ने कांग्रेस पर भाईचारा खराब करने के आरोप भी लगाया और कहा कि कांग्रेस का नाम ही गुटबाजी से शुरू होता है।

भाजपा के कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गये बसपा, आप के प्रत्याशी

भाजपा के प्रत्याशी सुनील सांगवान के कई गांवों में कार्यक्रम तय थे। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गांव अटेला कलां में लगाये टेंट में बसपा प्रत्याशी आनंद श्योराण पहुंच गये और संबोधन कर रहे तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनको टोक दिया। इसी दौरान भाजपा प्रत्याशी सुनील सांगवान गांव में पहुंचे और समर्थकों को रोकते हुए कहा कि लोकतंत्र में सबको अपनी बात रखने छूट है। करीब 20 मिनट सुनील सांगवान कार्यक्रम स्थल के समीप इंतजार करते रहे। ऐसा ही वाक्या गांव फतेहगढ़ में हुआ जहां भाजपा के टेंट में आप पार्टी के प्रत्याशी धनराज कुंडू ने अपने अभियान के दौरान संबोधित किया।

Advertisement

Featured News

Follow Us:

© 2024 | Ravipath News. Powered by inHaryana.com Developed by DishaLive Web Design and Solutions