Ravipath News
43191
Election 2024-10-17 14:02:56

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में नायब सिंह सैनी ने लगातार दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री के तौर पर ली शपथ

नई दिल्ली, रवि पथ न्यूज़   -

11 कैबिनेट और 2 राज्य मंत्रियों ने भी ली शपथ

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित केंद्रीय मंत्रीगण व भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने की शिरकत

पंचकूला में हुआ भव्य शपथ ग्रहण समारोह, लोगों का उमड़ा हुजूम

प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में आज हरियाणा के राज्यपाल  बंडारू दत्तात्रेय ने  नायब सिंह सैनी को लगातार दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री के तौर पर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर 11 कैबिनेट मंत्रियों और 2 राज्य मंत्रियों ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

नव नियुक्त कैबिनेट मंत्रियों में  अनिल विज,  कृष्ण लाल पंवार, राव नरबीर सिंह,  महिपाल ढांडा,  विपुल गोयल, डॉ अरविंद कुमार शर्मा,  श्याम सिंह राणा, रणबीर गंगवा,  कृष्ण कुमार बेदी,  श्रुति चौधरी तथा कुमारी आरती सिंह राव शामिल हैं। इनके अलावा,  राजेश नागर तथा  गौरव गौतम ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली।

जिला पंचकूला में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह, गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह, सड़क एवं परिवहन मंत्री  नितिन गडकरी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री  जेपी नड्डा, ऊर्जा एवं हाउसिंग और अर्बन अफेयर्स मंत्री  मनोहर लाल, शिक्षा मंत्री  धर्मेंद्र प्रधान, खाद्य प्रसंस्करण मंत्री  चिराग पासवान, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री  जीतनराम मांझी तथा मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री  राजीव रंजन सिंह भी उपस्थित रहे।

इनके अलावा, केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह,  कृष्ण पाल गुज्जर,  राम दास अठावले,  जयंत चौधरी,  अनुप्रिया पटेल,  सत्यपाल सिंह बघेल भी मौजूद रहे। समारोह में पंजाब के राज्यपाल  गुलाब चंद कटारिया, गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल  शिव प्रताप शुक्ला, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल  सी. वी. आनंद बोस, दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर  विनय कुमार सक्सेना भी मौजूद रहे। हरियाणा के मुख्य सचिव डॉ टी.वी.एस.एन. प्रसाद ने शपथ समारोह का संचालन किया। समारोह में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली।

भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी की शिरकत शपथ ग्रहण समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्य नाथ, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री  पेमा खांडू, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री  एन. चंद्रबाबू नायडू, असम के मुख्यमंत्री  हेमंत बिस्वा सरमा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय, गोवा के मुख्यमंत्री  प्रमोद सावंत, गुजरात के मुख्यमंत्री  भूपेन्द्र पटेल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री  मोहन यादव, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री  एकनाथ शिंदे, मणिपुर के मुख्यमंत्री  नोंगथोम्बम बीरेन सिंह,

मेघालय के मुख्यमंत्री  कॉनराड संगमा, नागालैंड के मुख्यमंत्री  नेफ्यू रियो, ओडिशा के मुख्यमंत्री  मोहन चरण माझी, सिक्किम के मुख्यमंत्री  प्रेम सिंह तमांग (गोले), त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा

तथा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। इनके अलावा, भाजपा शासित राज्यों के उप मुख्यमंत्री भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।

विधानसभा चुनाव में लाडवा विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए  नायब सिंह सैनी हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे चुके हैं और उन्होंने करनाल विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है। वे कुरुक्षेत्र से सांसद व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं।


इससे पहले वे वर्ष 2014 में नारायणगढ़ से विधायक रहे और हरियाणा सरकार में राज्य मंत्री रहे। 25 जनवरी 1970 को अंबाला के मिर्जापुर माजरा गांव में जन्मे  नायब सिंह सैनी ने बीए व एलएलबी की डिग्री हासिल की है।

समारोह में मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्रियों और उप मुख्यमंत्रियों के परिवारजन भी शामिल हुए।

Advertisement

Featured News

Follow Us:

© 2024 | Ravipath News. Powered by inHaryana.com Developed by DishaLive Web Design and Solutions