Ravipath News
3987
Culture 2024-08-10 15:23:34

उपायुक्त ने तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक में दिए दिशा-निर्देश

हिसार,10 अगस्त रवि पथ न्यूज़ :

तिरंगा यात्रा देशभक्ति का पुनीत भाव जगाने का अभियान, जिले में विभिन्न विभागों द्वारा 11 से 14 अगस्त को निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा : उपायुक्त प्रदीप दहिया -

उपायुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि जिले में विभिन्न विभागों द्वारा 11 से 14 अगस्त तक तिरंगा पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आमजन की सक्रिय भागीदारी रहेगी। उन्होंने तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। राष्ट्रीय ध्वज हम सबका गौरव है, हर व्यक्ति इस यात्रा में बढ़-चढक़र कर भागीदार बनें।

उन्होंने कहा कि जिले के सभी गांवों में यह तिरंगा यात्रा सार्वजनिक स्थल से शुरू होगी, जिसमें कर्मचारी, महिला एवं बाल विकास विभाग की आंगनवाड़ी वर्कर, ग्राम जल एवं  स्वच्छता समिति, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, एनएसएस, एनसीसी वालिंटियर, आशा वर्कर, नंबरदार, डिपो होल्डर आदि भाग लेंगे। इस दौरान शहीदों के परिवारों को सम्मानित भी किया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि यात्रा शुरू करने से पूर्व सभी प्रतिभागियों को भारतीय झंडा संहिता-2002 के अनुसार तिरंगे के सम्मान एवं रखरखाव बारे अवगत कराया जाए, तिरंगे का अपमान नहीं होना चाहिए।  उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा के आयोजन के दौरान बेटी बचाओ-बेटी पढाओ कार्यक्रम को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया जाए। तिरंगा अभियान का मकसद देशभक्ति की भावना को जगाना और देश के प्रति गर्व की भावना को बढ़ावा देना है।


वहीं तिरंगे झंडे के महत्व को समझाना और देश के नागरिकों को इसके सम्मान के लिए प्रेरित करना भी इस यात्रा का उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि जिले में पूरे उत्साह के साथ हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने पूरे जिला वासियों से राष्ट्रीयता की भावना के साथ अपने घरों पर तिरंगा लगाकर इस अभियान में सहभागी बनने का आह्वान किया। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।




Advertisement

Featured News

Follow Us:

© 2024 | Ravipath News. Powered by inHaryana.com Developed by DishaLive Web Design and Solutions