Ravipath News
36142
Election 2024-08-28 16:23:56

सांसद कुमारी सैलजा के नेतृत्व में 30 अगस्त को बरवाला में निकलेगी कांग्रेस संदेश यात्रा : लाल बहादुर खोवाल

हिसार रवि पथ न्यूज़  :

कांग्रेस संदेश यात्रा से जुड़ रहे हजारों लोग, कांग्रेस पार्टी में जता रहे विश्वास : लाल बहादुर खोवाल

हरियाणा कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल ने बताया कि कांग्रेस संदेश यात्रा से हजारों लोग जुड़ रहे हैं और कांग्रेस की नीतियां समझकर पार्टी से जुडऩे का सिलसिला जारी है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े व नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के संदेश को कुमारी सैलजा यात्रा के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से जन-जन तक पहुंचा रही हैं। 30 अगस्त को बरवाला में कांग्रेस संदेश यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा में हजारों लोग हिस्सा लेकर अपनी आस्था जताएंगे। 

     

एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल ने कहा कि हरियाणा कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने जनवरी माह में भी कांग्रेस संदेश यात्रा निकालकर जनता को कांग्रेस पार्टी से जोडऩे का काम किया था। इस संदेश यात्रा का परिणाम लोकसभा चुनाव में देखने को मिला और कांग्रेस हरियाणा में पांच लोकसभा सीट जीतने में कामयाब रही। उन्होंने बताया इसी भांति अब बहन सैलजा पदयात्रा करते हुए लोगों को कांग्रेस पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों से भी रूबरू करवा रही हैं और इसके साथ-साथ जनता को भाजपा की जनविरोधी नीतियों से भी अवगत करवाया जा रहा है। 

       खोवाल ने कहा कि कांग्रेस मेनोफेस्टो कमेटी के सदस्य होने के नाते उन्होंने स्वयं अपने साथियों व समर्थकों के साथ बरवाला, नलवा व हिसार विधानसभा क्षेत्र का दौरा करके लोगों से मुलाकात करके उनके सुझाव लिए हैं। पूरे हरियाणा में कांग्रेस की लहर है और जनता भाजपा को सबक सिखाने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि कुमारी सैलजा की पदयात्रा व जनसभाओं में उमड़ रही भीड़ से यह प्रतीत होता है कि हरियाणा की 36 बिरादरी के लोग बहन सैलजा को मुख्यमंत्री के रूप मेें देखना चाहते हैं। जहां भी सांसद कुमारी सैलजा जाती हैं, वहीं उनके विचार सुनने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ता है। देखा जाए तो कुमारी सैलजा ने हमेशा अपने पिता पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री चौ. दलबीर सिंह जी की भांति सिद्धांतों की राजनीति की है। इसके साथ ही निष्पक्ष, बेदाग व जनहित के कार्य करते हुए उन्होंने पूरे देश में लोकप्रियता हासिल की है। 

   उन्होंने कहा कि जनता भाजपा की जनविरोधी नीतियों से बुरी तरह परेशान हो चुकी है। गरीब, मजदूर, किसान व पिछड़ा वर्ग सहित हर वर्ग भाजपा की प्रताडऩा का शिकार है। भाजपा अपनी हार को देखते हुए अब बौखलाई हुई है। इसलिए वोट बटोरने के लिए जनता को प्रलोभन दिए जाते रहे हैं लेकिन जनता अब सच्चाई से वाकिफ हो चुकी है। इसलिए भाजपा के प्रपंच में अब जनता फंसने वाली नहीं है। इसके विपरीत जनता अब अपने वोट का इस्तेमाल करते हुए भाजपा को सत्ता से बेदखल करने की तैयारी कर चुकी है। 



Advertisement

Featured News

Follow Us:

© 2024 | Ravipath News. Powered by inHaryana.com Developed by DishaLive Web Design and Solutions