Ravipath News
31598
Election 2024-08-26 14:45:27

समाज सेवा में सम्मान ही जीवन है : विजेन्द्र कपूर

उकलाना रवि पथ न्यूज:

कांग्रेस सेवादल को राष्ट्र की नींव के रूप में सृजित किया गया जिसके जनक सुब्बा राव रहे।उन्होंने हमारे देश के क्रांति नेताओं को भी प्रशिक्षित किया जिन्होंने देश को त्वरित आजादी दिलाई। वर्तमान में भारतीय कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष श्रीलाल देसाई के नेतृत्व में हरियाणा कांग्रेस सेवादल की राज्य स्तर की अध्यक्ष डॉ पूनम चौहान के निर्देश पर कांग्रेस सेवादल का हरियाणा में व्यापक स्वरूप स्थापित कर चुका है।इसमे कांग्रेस सेवादल हिसार के समाज सेवा कार्य उत्कृष्ट स्तर पर पहुंचाने में जिला अध्यक्ष विजेन्द्र कपूर का योगदान महत्वपूर्ण माना गया है। विजेन्द्र कपूर निरंतर अपनी सेवा टीम का विस्तार करने को अग्रसर है।


सेवा पद के लिए सम्मानित किए जाने वालों में दर्शन ,अजमेरा,रवि कुमार, होशियार सिंह वर्मा, नवरत्न मेहरा, हरदीप सिंह, अमन,राम अवतार, सुदेश कुमार, धीरज, सुनील कुमार,ब्रह्मानंद सोनी,बलजीत सिंह, इन्हें सम्मान प्रशस्ति पत्र देखकर कृत कृत किया गया । उपाध्यक्ष शमशेर सिंह ने बताया कि विजेन्द्र कपूर की टीम के सेवा प्रहरी इमानदार ,संघर्षशील एवं अडिग होते हैं जो कांग्रेस सेवादल वर्तमान में कांग्रेस पार्टी का ताल ए कदम मजबूत संगठन है।इस मौके पर जिला कार्यालय सचिव राहुल पांचाल,संदीप मदनपुरा, सतबीर मुवाल, दीपक खरकड़ा, सेमराज सतबीर भुक्कल, दीपू भुक्कल,राहुल,कुलदीप, प्रदीप,अंकुश, संदीप आदि साथी मौजूद रहे।

Advertisement

Featured News

Follow Us:

© 2024 | Ravipath News. Powered by inHaryana.com Developed by DishaLive Web Design and Solutions