Ravipath News
14750
Culture 2024-08-23 15:30:32

लोटस स्कूल में धूमधाम से मनाया गया नेशनल स्पेस डे

उकलाना रवि पथ न्यूज:

नगर के लोटस इंटरनेशनल स्कूल में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। स्कूल प्रिंसिपल आरती कुनर ने जानकारी देते हुए बताया कि बच्चों को अंतरिक्ष के बारे में ज्ञान देने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसके अंदर विद्यालय की कक्षा दूसरी तक के बच्चों ने अंतरिक्ष से संबंधित पेंटिंग और चंद्रयान इत्यादि बनाए।


कक्षा तीसरी से पांचवी तक के बच्चों ने भी अपनी अंतरिक्ष संबंधित जानकारियां चार्ट पर ड्राइंग व पेंटिंग बनाकर प्रस्तुत की। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा छठी से दसवीं तक के बच्चों के लिए अंतरिक्ष से संबंधित वर्कशॉप, प्रेजेंटेशन, सेमिनार, प्रोजेक्ट व प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया गया। स्कूल चेयरमैन महेंद्र कुनर ने बच्चों द्वारा अंतरिक्ष से संबंधित सुंदर-सुंदर पेंटिंग चार्ट और प्रेजेंटेशन को खूब सराहा।               

 

"चंद्रयान के मॉडल ने मोहा सबका मन"                 बच्चों को अंतरिक्ष के बारे में जानकारी देते हुए चंद्रयान के मॉडल भी प्रस्तुत किए गए।


जिनको बच्चों ने बहुत ही उत्साहपूर्वक देखा और साथ में उनके लांच होने की तारीख के साथ-साथ अन्य विशेषताओं के बारे में भी जाना।

Advertisement

Featured News

Follow Us:

© 2024 | Ravipath News. Powered by inHaryana.com Developed by DishaLive Web Design and Solutions