Ravipath News
54005
Election 2024-08-29 10:39:04

विधानसभा चुनावों से पहले एक सितंबर को हिसार में जुटेंगे विश्व भर से जाट।

हिसार रवि पथ न्यूज़ :

(हरियाणा विधानसभा चुनावों से पहले जाट एक सितंबर को हिसार में भरेंगे हुंकार।)

अधिवेशन के मुख्य मुद्दे:-

1. चौधरी सर छोटूराम को भारत रत्न नहीं देकर ग़द्दारी की सभी सरकारों ने भारत रत्न की पुरज़ोर वकालत करेंगे हिसार अधिवेशन में।

2. जाट महापुरुषों व जाट इतिहास के साथ नाइंसाफ़ी।

2. जाट आरक्षण नहीं देकर जाट युवाओं के सपनों के साथ ग़द्दारी।

4. 36 क़ौम के साथ जाट सामाजिक भाईचारा तोड़ने की साज़िशों को बेनक़ाब किया जाएगा।

5. जाट खिलाड़ियों के साथ नाइंसाफ़ी व धोखाधड़ी पर होंगी खुलकर चर्चा।

6. पिछले दस सालों में जाटों पर सरकार द्वारा हुए अत्याचारों पर होगी चर्चा।

अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद हिसार के अधिवेशन की तैयारियाँ ज़ोर शोर से चल रही है। तमाम ज़िलों में घूम-घूम कर अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद के कार्यकर्ता और पदाधिकारी एक सितंबर को चौधरी रणबीर सिंह ऑडिटोरियम गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय हिसार में होने वाले अधिवेशन के निमंत्रण सम्पूर्ण हरियाणा प्रदेश में जाट समाज को दे रहें है।


हिसार में प्रेस वार्ता के दौरान अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामावतार पलसानिया ने बताया कि एक सितंबर को सम्पूर्ण भारतवर्ष व विदेशों से भी जाट समाज में प्रबुद्ध लोग अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद हिसार के अधिवेशन में भाग लेंगे। जाट प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा, जाट समाज की दिग्गज हस्तियाँ अधिवेशन में भाग लेंगी, जाट संस्कृति पर लोक कलाकार प्रस्तुतियाँ देंगे, जाट इतिहास पर चर्चा होगी, देश भर के सामाजिक और राजनीतिक लोग भी इस अधिवेशन में उपस्थित रहेंगे।

रामावतार पलसानिया ने कहा कि जाट समाज पिछले पंद्रह सालों में बहुत कमजोर हो गया है। हमारे समाज के सामाजिक भाईचारे को राजनीतिक दलों ने बिगाड़ दिया। अब भी वक़्त रहते सत्ता के नशे में चूर लोगों को सबक़ नहीं सीखाया तो आने वाली पीढ़ियाँ कभी माफ़ नहीं करेगी। जाट राजनीतिक नेतृत्व को कमजोर कर दिया गया है। अब हम सभी को इकट्ठा होकर जाट एकता व भाईचारे से सत्ता के बहुरूपियों को जवाब देने का समय हरियाणा विधानसभा चुनावों में आ गया है। वोट की चोट से इस बार हरियाणा की जाट सरदारी सबक़ सिखाने का काम करेंगी। एक सितंबर को जिन्होंने हमारे हक, अधिकार, मान, सम्मान, स्वाभिमान और इज़्ज़त पर जिन लोगों ने चोट पहुँचाई उन सभी लोगों को पुरज़ोर तरीक़े से हरियाणा विधानसभा चुनावों में हरियाणा की जाट सरदारी सबक़ सिखाने व पिछले दस सालों में हुए अन्याय व अत्याचार का बदला लेने का संकल्प लेंगी हिसार अधिवेशन में।

अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद “महिला विंग” की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया देशवाल ने बताया कि हरियाणा प्रदेश के साथ-साथ सम्पूर्ण भारतवर्ष से भी मातृ शक्ति बड़ी तादाद में हिसार जाट संसद में भाग लेंगी। महिला सशक्तिकरण पर ज़ोर दिया जाएगा जिससे महिलाओं में जागरूकता पैदा हो।

हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नवीन नैन भालसी ने बताया कि में हरियाणा की पुरी टीम के साथ पूरे हरियाणा में सम्पर्क अभियान के माध्यम से निमंत्रण दे चुके हैं। बिरादरी के लोग कार्यक्रम को लेकर उत्साहित हैं और बड़ी तादाद में हिसार पहुँचेंगे।

अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद हरियाणा के प्रदेश प्रतिनिधि भवानी सिंह किरमारा व प्रदेश प्रतिनिधि सुरेश सिरोही “जैलदार” व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं। हरियाणा की जाट सरदारी सभी मेहमानों का हरियाणवी संस्कृति में भव्य स्वागत करेंगे।

इस दौरान प्रेस कॉन्फ़्रेंस में अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामावतार पलसानिया, अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद “महिला विंग” की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया देशवाल, अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नवीन नैन भालसी, प्रदेश प्रतिनिधि भवानी सिंह किरमारा, प्रदेश प्रतिनिधि सुरेश सिरोही “जैलदार”, अध्यक्ष पानीपत प्रवीण जागलान, संदीप सिहाग, हरिकेश ढांडा छात्र नेता, मनदीप भाल, विक्रम मलिक मानस, मनवीर औला, पवन पँवार, सहित जाट समाज के प्रबुद्ध लोग उपस्थित रहे।



Advertisement

Featured News

Follow Us:

© 2024 | Ravipath News. Powered by inHaryana.com Developed by DishaLive Web Design and Solutions