Ravipath News
608
Election 2024-08-15 14:08:55

वीर शहीदों की बदौलत ले रहे है आजादी का आनंद : बहादुर नंगथला

उकलाना रवि पथ न्यूज :

पूरे देश और प्रदेश के साथ-साथ उकलाना क्षेत्र में भी स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। हलका उकलाना से बीजेपी के वरिष्ठ नेता ओड समाज के प्रदेश अध्यक्ष एवं एससी सेल प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बहादुर सिंह नंगथला ने हल्के के कई कार्यक्रमों में शिरकत की और तिरंगे को सलाम किया। बहादुर सिंह ने अपने हल्का उकलाना एवं देश- प्रदेश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा कि आज हम जो आजादी का आनंद ले रहे हैं वह हमारे शहीदों की बदौलत है। लाखों करोड़ों कुर्बानियों के बाद हमें यह आजादी नसीब हुई है। अब हमारा यह फर्ज बनता है कि हम इस आजादी का सही इस्तेमाल करें और शहीदों को हमेशा याद रखें।उन्होंने कहा कि आज देश अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। हमें देश को असल मायने में अगर तरक्की के रास्ते पर ले जाना है तो हमें अपने अपने कर्तव्यों का पालन ईमानदारी से करना चाहिए। देश का हर नागरिक जब अपना काम ईमानदारी से करेगा और भ्रष्टाचार से दूर रहेगा तो भारत को विश्व शक्ति बनने में समय नहीं लगेगा। इस अवसर पर नंगथला ने कहा कि लहराते तिरंगे को देख कर खून में जोश बढ़ जाता है।

Advertisement

Featured News

Follow Us:

© 2024 | Ravipath News. Powered by inHaryana.com Developed by DishaLive Web Design and Solutions