Ravipath News
407
Election 2024-08-17 15:53:46

चुनाव के लिए भाजपा तैयार कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह: बहादुर सिंह

उकलाना रवि पथ न्यूज :

भाजपा पूर्ण बहुमत से तीसरी बार बनाएगी हरियाणा में सरकार: नंगथला 

हलका उकलाना से बीजेपी के वरिष्ठ नेता और समाज के प्रदेश अध्यक्ष एससी सेल प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बहादुर सिंह नंगथला ने  विधानसभा चुनाव की तारीख का स्वागत किया है। बहादुर सिंह नंगथला ने कहां की चुनाव की तारीख आने पर भाजपा पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है और भाजपा पार्टी विधानसभा चुनाव के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि विधानसभा 2024 के चुनाव में भाजपा पार्टी पूर्ण बहुमत से तीसरी बार सरकार बनाएगी और हरियाणा में फिर से नायब सरकार होगी तथा हरियाणा प्रगति के पथ पर दौड़ेगा। बहादुर सिंह ने कहा कि भाजपा पार्टी चुनाव के लिए हर समय तैयार रहती है। एक-एक कार्यकर्ता पार्टी के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहा है उन्होंने विपक्षी दलों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव की तारीख आने से विपक्षी दलों में खलबली मची हुई है कोई पार्टी छोड़कर भाग रहा है तो कोई अपने भागने वाले नेताओं को समेटने में लगा है।

Advertisement

Featured News

Follow Us:

© 2024 | Ravipath News. Powered by inHaryana.com Developed by DishaLive Web Design and Solutions