Ravipath News
167575
Election 2024-09-07 06:01:50

बरवाला से भाजपा प्रत्याशी के पहले प्रोग्राम में रणधीर सिंह धीरू का दूरी बनाना रणबीर को पड़ सकता है भारी

बरवाला रवि पथ न्यूज : 

अथक मेहनत करने वाले धीरू का बरवाला में है अच्छा खासा रसूख 

बरवाला से भाजपा प्रत्याशी रणबीर गंगवा ने गढ़ दिवस पर बरवाला में आशीर्वाद जनसभा का आयोजन किया जिसमें भाजपा पार्टी के अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे लेकिन इस कार्यक्रम में जिला हिसार भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रणधीर सिंह धीरू की दूरी चर्चा का विषय बन गई। हल्का बरवाला में लगातार अथक मेहनत करने वाले रणधीर सिंह धीरू बरवाला के मतदाताओं में अपना एक अच्छा रूतबा रखते हैं उनकी टीम लगातार लंबे समय से पार्टी के लिए कार्य कर रही है लेकिन भाजपा के प्रत्याशी रणबीर गंगवा के कार्यक्रम से रणधीर सिंह धीरू की दूरी रणबीर गंगवा के चुनाव पर भारी पड़ सकती है।


हालांकि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं रणधीर सिंह धीरू के मित्र सुरेंद्र पूनिया ने रवि पथ से बातचीत में कहा कि वह अपने साथियों की नाराजगी दूर कर देंगे और कार्यक्रमों में वह साथ नजर आएंगे।अब देखना यह है कि रणधीर सिंह धीरू की नाराजगी दूर करने में रणवीर सिंह गंगवा और पार्टी के नेता कितने कामयाब हो पाते हैं और कब से रणधीर सिंह धीरू की वापसी रणबीर गंगवा के कार्यक्रमों में दिखाई देगी।

Advertisement

Featured News

Follow Us:

© 2024 | Ravipath News. Powered by inHaryana.com Developed by DishaLive Web Design and Solutions