Ravipath News
51266
Education 2024-09-03 05:45:48

जैक एंड जिल, प्ले स्कूल में मनाया गया 'राष्ट्रीय नारियल दिवस'

उकलाना रवि पथ न्यूज:

सोमवार को जैक एंड जिल, प्ले स्कूल में  "राष्ट्रीय नारियल दिवस" हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने नारियल के महत्व को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से उजागर किया। कार्यक्रम का शुभारंभ यू.के.जी. कक्षा अध्यापिका देवी द्वारा किया गया जिन्होंने बच्चों को रोचक तरीके से नारियल के फायदे बताए।


स्कूल प्रिंसिपल पूनम धीमान ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय नारियल दिवस का आयोजन विशेष रूप से नारियल की खेती के महत्व को रेखांकित करने और नारियल उत्पादकों के योगदान को सम्मानित करने के उद्देश्य से किया जाता है। उन्होंने बताया कि 'नारियल' जिसे शुभ फल भी कहा जाता है। यह न केवल सेहत के लिए फायदेमंद है बल्कि भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं में भी इसका विशेष स्थान है।इस अवसर पर छोटे-छोटे बच्चों ने "कोकोनट बीयर" गाने पर नृत्य कर सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने नारियल के महत्व को कविता के माध्यम से भी प्रदर्शित किया।


बच्चे नारियल पानी, हरा नारियल, सूखा नारियल आदि के रूप में सजे हुए थे जो बेहद मनमोहक लग रहे थे। मंजू मैडम ने नारियल के महत्व पर आधारित एक सुंदर कविता प्रस्तुत की जिसे सभी ने सराहा।स्कूल प्रिंसिपल ने बच्चों द्वारा दी गई प्रस्तुति की प्रशंसा की और उनके अध्यापकों सपना मैडम, अमृता मैडम, देवी मैडम, मंजू मैडम और दीपिका मैडम सहित समस्त स्टाफ की मेहनत को सराहा।


यह दिन सभी के लिए यादगार रहा और बच्चों में जंक फूड से दूर रहने एवं नारियल जैसे अमृत फल के प्रति जागरूकता बढ़ाने का मुख्य उद्देश्य सफल रहा।

Advertisement

Featured News

Follow Us:

© 2024 | Ravipath News. Powered by inHaryana.com Developed by DishaLive Web Design and Solutions