Ravipath News
211610
Election 2024-09-19 06:54:37

बलराज बढ़ रहे आगे, सीधा-सीधा कांग्रेस को नुकसान

उकलाना रवि पथ न्यूज :

इनेलो बसपा गठबंधन प्रत्याशी को मिल रहा भारी समर्थन

हर प्रत्याशी अपने चुनाव प्रचार को लेकर गंभीर नजर आ रहा है। कोई तूफानी दौरे कर रहा है तो कोई चौपाल से चौपाल के कार्यक्रम कर रहा है, तो कोई डोर टू डोर अभियान तथा जलपान के कार्यक्रमों में व्यस्त है। ऐसे में हलका उकलाना से इनेलो बसपा गठबंधन के प्रत्याशी बलराज सिंह सभ्रवाल भी अपने चुनाव प्रचार को गति दे रहे हैं। बलराज सिंह को हलका उकलाना में चौपाल कार्यक्रम में भारी जन समर्थन मिला है। जानकारों की माने तो बलराज सिंह सभ्रवाल के बढ़ते चुनाव का सीधा-सीधा प्रभाव कांग्रेस पार्टी पर पड़ेगा।


कांग्रेस पार्टी के अच्छे खासे वोट बैंक में बलराज सिंह सेंध लगाने में कामयाब हो रहे हैं। जिसका नुकसान कांग्रेस पार्टी को होगा। अब देखना यह है कि जिस गति से चुनाव मतदान की तारीख नजदीक आती जा रही है ऐसे में कौन सा उम्मीदवार अपने चुनाव प्रचार की पिंग को ऊपर ले जाता है।

Advertisement

Featured News

Follow Us:

© 2024 | Ravipath News. Powered by inHaryana.com Developed by DishaLive Web Design and Solutions